
Table of Contents
लिंग की परिभाषा
संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु या प्राणी के पुरुष (Male) या स्त्री (Female) होने का बोध (पता) चलता है, उसे लिंग (Gender) कहते हैं। यह एक व्याकरणिक शब्द है जो शब्दों की जाति की पहचान कराता है।
लिंग के मुख्य दो भेद होते हैं:

1- पुल्लिंग (masculine)
2- स्त्रीलिंग (feminine)
1. पुल्लिंग: जो शब्द पुरुष जाति का बोध कराते हैं, जैसे- पिता, राजा, पेड़, मेज।
2. स्त्रीलिंग: जो शब्द स्त्री जाति का बोध कराते हैं, जैसे- माता, रानी, नदी, घोड़ी।
पुल्लिंग की पहचान
1. जिन शब्दों के पीछे अ, त्व, आ, आव, पा, पन, न आदि प्रत्यय आये वे पुल्लिंग होते हैं।
जैसे – मन, तन, वन, शेर, राम, कृष्ण, सतीत्व, देवत्व, मोटापा, चढ़ाव, बुढ़ापा, लडकपन, बचपन, लेन-देन आदि।
2. पर्वतों के नाम पुल्लिंग होते हैं।
जैसे – हिमालय, विघ्यांच्ल, आल्प्स, कंचनजंगा, एवरेस्ट, फूजियामा, कैलाश, मलयाचल, माउन्ट एवरेस्ट आदि।
3. दिनों के नाम पुल्लिंग होते हैं
जैसे – सोमवार, मंगलवार, बुद्धवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार आदि।
4. देशों के नाम पुल्लिंग होते हैं
जैसे – भारत, चीन, ईरान, यूरान, रूस, जापान, अमेरिका, हिमाचल, मध्य प्रदेश आदि।
5. धातुओं के नाम पुल्लिंग होते हैं
जैसे – सोना, तांबा, पीतल, लोहा,चाँदी, पारा आदि।
6. कुछ नक्षत्रों के नाम पुल्लिंग होते हैं
जैसे – सूर्य, चन्द्र, राहू, आकाश, शनि, बुद्ध, बृहस्पति, मंगल, शुक्र आदि।
7. महीनों के नाम पुल्लिंग होते हैं
जैसे – फरवरी, मार्च, चैत्र, आषाढ़, फागुन आदि।
8. द्रवों के नाम पुल्लिंग होते हैं
जैसे – पानी, तेल, पेट्रोल, घी, शरबत, दही, दूध आदि
स्त्रीलिंग की पहचान
1.भाषा, बोलियों तथा लिपियों के नाम स्त्रीलिंग होती हैं
जैसे – हिंदी, संस्कृत, देवनागरी, पहाड़ी, अंग्रेजी,पंजाबी गुरुमुखी, फ्रांसीसी, अरबी, फारसी, ज़र्मन, बंगाली, रुसी आदि।
2. नदियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं
जैसे – गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, रावी, कावेरी, कृष्णा, व्यास, सतलुज, झेलम, ताप्ती, नर्मदा आदि।
3. तारीखों और तिथियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।
जैसे – पहली, दूसरी, प्रतिपदा, पूर्णिमा, पृथ्वी, अमावस्या, एकादशी, चतुर्थी, प्रथमा आदि।
4. कुछ नक्षत्रों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।
जैसे – अश्विनी, भरणी, रोहिणी, रेवती, मृगशिरा, चित्रा आदि।
5. कुछ संज्ञाएँ हमेशा स्त्रीलिंग रहने वाली होती हैं।
जैसे – मक्खी, कोयल, मछली, तितली, मैना आदि।
6. कुछ समूहवाचक संज्ञाएँ स्त्रीलिंग भी होती हैं।
जैसे – भीड़, कमेटी, सेना, सभा, कक्षा आदि।
7. कुछ प्राणीवाचक संज्ञा स्त्रीलिंग होती हैं।
जैसे – धाय, संतान, सौतन आदि।
8. पुस्तकों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।
जैसे – कुरान, रामायण, गीता, रामचरितमानस, बाइबल, महाभारत आदि।

