Q1. निम्न में से किस राज्य ने इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को लागू करने में पहला स्थान हासिल किया है? / Which of the following states has secured the first position in implementing the Inter-operable Criminal Justice System?
(a) उत्तराखंड / Uttarakhand ✅️
(b) बिहार / Bihar
(c) मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
(d) ओडिशा / Odisha
Q2. निम्न में से किस शहर में भारत की समृद्ध हैंडलूम विरासत को दर्शाने के लिए विरासत शक्ति नामक हथकरघा प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया? / In which of the following cities, a handloom exhibition named Virasat Shakti was inaugurated to showcase India’s rich handloom heritage?
(a) भोपाल / Bhopal
(b) पटना / Patna
(c) जोधपुर / Jodhpur
(d) नई दिल्ली / New Delhi✅️
Q3. भारत के पहले एम्फीबियस ड्रोन का क्या नाम है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया? / What is the name of India’s first amphibious drone which was launched recently?
(a) मारुत / MARUT
(b) गगन / GAGAN
(c) अवतार / AVTAAR ✅️
(d) जलज / JALAJ
Q4. हरमन कुलके का 87 साल की आयु में निधन हो गया। वे कौन थे? / Hermann Kulke has died at the age of 87. Who was he?
(a) भूवैज्ञानिक / Geologist
(b) इतिहासकार / Historian ✅️
(c) शास्त्रीय नर्तक / Classical Dancer
(d) अभिनेता / Actor
Q5. नागौरी पान मेथी को हाल ही में प्रोटेक्शन ऑफ़ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (PPVFRA) ने पेटेंट दिया है। यह किस राज्य से संबंधित है? / Nagauri Paan Methi (fenugreek) was recently granted a patent by the Protection of Plant Varieties and Farmers’ Rights Authority (PPVFRA). It is associated with which state?
(a) बिहार / Bihar
(b) तमिलनाडु / Tamil Nadu
(c) पश्चिम बंगाल / West Bengal
(d) राजस्थान / Rajasthan ✅️
Q6. अंतर्राष्ट्रीय सैन्य साहसिक प्रतियोगिता कप (IMACC) 2026 में भारतीय वायु सेना की टीम ने युगल स्पर्धा में कौन सा स्थान प्राप्त किया है? / What is the position secured by the Indian Air Force team in the doubles event at the International Military Adventure Competition Cup (IMACC) 2026?
(a) पहला / First ✅️
(b) दूसरा / Second
(c) तीसरा / Third
(d) चौथा / Fourth
Q7. निम्न में से किस दिन हर साल विश्व ग्लूकोमा दिवस मनाया जाता है? / On which of the following days is World Glaucoma Day observed every year?
(a) 9 मार्च / 9 March
(b) 10 मार्च / 10 March
(c) 11 मार्च / 11 March
(d) 12 मार्च / 12 March ✅️
Q8. हाल ही में चर्चित DART (डबल एस्टेरॉयड रीडायरेक्शन टेस्ट) मिशन को किसने लॉन्च किया था? / Who launched the recently discussed DART (Double Asteroid Redirection Test) mission?
(a) इसरो / ISRO
(b) नासा / NASA ✅️
(c) रोसकोसमोस / ROSCOSMOS
(d) कासा / CASA
Q9. किस राज्य सरकार ने हाल ही में धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए धर्म की आज़ादी बिल, 2026 को मंज़ूरी दी है? / Which state government has recently approved the Freedom of Religion Bill, 2026 to ban religious conversion?
(a) बिहार / Bihar
(b) तमिलनाडु / Tamil Nadu
(c) पश्चिम बंगाल / West Bengal
(d) छत्तीसगढ़ / Chhattisgarh✅️
Q10. निम्न में से किसे 1 अप्रैल, 2026 से सेना के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया जाएगा? / Who among the following will be appointed as the Vice Chief of Army Staff from April 1, 2026?
(a) सोमेश मिश्रा / Somesh Mishra
(b) भावना त्रिपाठी / Bhavna Tripathi
(c) अनिकेत जैन / Aniket Jain
(d) धीरज सेठ / Dheeraj Seth✅️
Q11. निम्न में से किसने शेषनाग-150 नामक एक लंबी दूरी का स्वार्म अटैक ड्रोन विकसित किया है? / Which of the following has developed a long-range swarm attack drone called Sheshnag-150?
(a) दिगंतारा / Digantara
(b) इसरो / ISRO
(c) न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज / NewSpace Research and Technologies ✅️
(d) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड / BEL
Q12. निम्न में से किस नेतृत्व में नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइज़ेशन (NATO) द्वारा कोल्ड रिस्पॉन्स सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है? / Under the leadership of which of the following, the Cold Response military exercise is being organised by the North Atlantic Treaty Organisation (NATO)?
(a) ऑस्ट्रेलिया / Australia
(b) नॉर्वे / Norway ✅️
(c) इंग्लैंड / England
(d) जर्मनी / Germany
Q13. किस राज्य में स्थित मदुरै हवाई अड्डे को इंटरनेशनल स्टेटस देने की मंज़ूरी दी गयी है? / Madurai Airport located in which state has been approved to be given international status?
(a) तमिलनाडु / Tamil Nadu ✅️
(b) ओडिशा / Odisha
(c) बिहार / Bihar
(d) पश्चिम बंगाल / West Bengal
