मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ |Muhavare Aur Lokoktiyan In Hindi

Muhavare Aur Lokoktiyan In Hindi

मुहावरे :-

जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ में परिवर्तित हो जाता है मुहावरा कहलाता है।

➠आंखे चुराना  ➢ सामने आने से परहेज करना

➠आंखे खुलना ➢ सजग होना

➠अंगूठा चूमना ➢ खुशामद करना

➠अपना उल्लू सीधा करना ➢ स्वार्थ सिद्ध करना

➠अपनी खिचड़ी अलग पकाना ➢ सबसे अलग रहना

➠अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना ➢ अपनी प्रशंसा स्वयं करना

➠अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना ➢ स्वयं को हा नि पहुँचा ना

➠अपने पैरो पर खड़े होना ➢ आत्मनिर्भर होना

➠अक्ल पर पत्थर पड़ना ➢ बुद्धि भ्रष्ट होना

➠अक्ल के पीछे लट्ठ लेकर फिरना ➢ मूर्खता प्रदर्शित करना

➠अँगूठा दिखाना ➢ कोई वस्तु देने या काम करने से इनकार करना

➠अंधे की लकड़ी होना ➢ एकमात्र सहारा

➠अच्छे दिन आना ➢ भाग्य खुलना

➠अंग-अंग फूले न समाना ➢ बहुत खुशी होना

➠अंगारों पर पैर रखना ➢ साहस पूर्ण खतरे में उतरना

➠आँख का तारा होना ➢ बहुत प्यारा

➠आँखें बिछाना ➢ अत्यन्त प्रेम पूर्वक स्वागत करना

➠आँखें खुलना ➢ वास्तवि कता का बो ध हो ना

➠आँखों से गि रना ➢ आदर कम हो ना

➠आँखों में धूल झों कना ➢ धोखा देना

➠आँख दिखाना ➢ क्रोध करना /डराना

➠आटे दाल का भाव मालूम होना ➢ बड़ी कठिनाई में पड़ना

➠आग बबूला हो ना ➢ बहुत गुस्सा हो ना

➠आग से खेलना ➢ जानबूझकर मुसीबत मोल लेना

➠आग में घी डालना ➢ क्रोध भड़काना

➠आँच न आने देना ➢ हानि या कष्ट न हो ने देना

➠आड़े हाथों लेना ➢ खरी -खरी सुनाना

➠आना कानी करना ➢ टालमटोल करना

➠आँचल पसारना ➢ याचना करना

➠आस्तीन का साँप होना ➢ कपटी मित्र

➠आकाश के तारे तोड़ना ➢ असंभव कार्य करना

➠आसमान से बातें करना ➢ बहुत ऊँचा होना

➠आकाश सिर पर उठाना ➢ बहुत शोर करना

➠आकाश पाताल एक करना ➢ कठिन प्रयत्न करना

➠आँख का काँटा होना ➢ बुरा लगना

➠आँसू पीकर रह जाना ➢ भीतर ही भीतर दुखी होना

➠आठ-आठ आँसू गिराना ➢ पश्चाताप करना

➠इधर-उधर की हाँकना ➢ बेमतलब की बातें करना

➠इति श्री होना ➢ समाप्त होना

➠इस हाथ लेना उस हाथ देना ➢ हिसाब-किताब साफ करना

➠ईद का चाँद होना ➢ बहुत दिनों बाद दिखाई देना

➠ईंट से ईंट बजाना ➢ नष्ट कर देना

➠ईंट का जवाब पत्थर से देना ➢ कड़ाई से पेश आना

➠आँसू पोंछना ➢ सांत्वना देना

➠आँखें तरेरना ➢ क्रोध से देखना

➠आकाश टूट पड़ना ➢ अचानक विपत्ति आना

➠आग लगने पर कुआँ खोदना ➢ ऐन मौके पर उपाय करना

➠उंगली उठाना ➢ निंदा करना /लांछन लगाना

➠उन्नीस-बीस का फर्क होना ➢ मामूली फर्क होना

➠उल्टी गंगा बहाना ➢ प्रचलन के विपरीत कार्य करना

➠उड़ती चिड़िया पहचानना ➢ बहुत अनुभवी होना

➠उल्लू बनाना ➢ मूर्ख बनाना

➠उँगली पर नचाना ➢ वश में करना

➠उल्लू सीधा करना ➢ अपना स्वार्थ देखना

➠एक और एक ग्यारह होना ➢ एकता में शक्ति होना

➠एक लाठी से हाँकना ➢ सबसे एक जैसा व्यवहार करना

➠एक आँख से देखना ➢ समदृष्टि होना /भेदभाव न करना

➠एड़ी चोटी का जोर लगाना ➢ बहुत कोशिश करना

➠एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होना ➢ एक प्रवृत्ति के होना

➠ओखली में सिर देना ➢ जानबूझकर विपत्ति में फँसना

➠ओढ़ लेना ➢ जिम्मेदारी लेना

➠और का और होना ➢ एकदम बदल जाना

➠औने-पौने बेचना ➢ हानि उठाकर बेचना

➠औघट घाट चलना ➢ सही रास्ते पर न चलना

➠कंचन बरसना ➢ चारों ओर खूब धन मिलना

➠काट खाना ➢ सूनेपन का अनुभव

➠किस्मत ठोकना ➢ भाग्य को कोसना

➠कंठ का हार होना ➢ प्रिय बनना

➠काम में हाथ डालना ➢ काम शुरू करना

➠कूप मण्डूक होना ➢ अल्पज्ञ होना

➠कुएं में भाँग पड़ना ➢ सब की बुद्धि मारी जाना

➠कन्नी का टना ➢ आँख बचाकर खिसक जाना

➠कसौटी पर कसना ➢ परीक्षण करना

➠कलेजा मुँह को आना ➢ व्याकुल होना /बहुत परेशान होना

➠कलेजा ठंडा होना ➢ संतुष्ट होना

➠कान खाना ➢ शोर करना /परेशान करना

➠कान भरना ➢ चुगली करना

➠कान में तेल डालना ➢ शिक्षा पर ध्यान न देना /अनसुना करना

➠कफन सिर पर बाँधना ➢ लड़ने मरने को तैयार होना

➠किं कर्तव्य विमूढ़ होना ➢ कोई निर्णय न कर पाना

➠कमर कसना ➢ तैयार होना

➠कोल्हू का बैल होना ➢ हर समय श्रम करने वाला

➠कलेजा टूक-टूक होना ➢ दुः ख पहुँचना

➠कान कतरना ➢ बहुत चतुराई दिखाना

➠काम तमाम कर देना ➢ मार देना

➠कीचड़ उछालना ➢ कलंक लगाना /नीचा दिखाना

➠कंधे से कंधा मिलाकर चलना ➢ साथ देना

➠कच्चा -चिट्ठा खोलना ➢ भेद खोलना

➠कौड़ी के मोल बिकना ➢ बहुत सस्ता होना

➠कान का कच्चा होना ➢ जल्दी बहका वे में आना

➠कान पर जूँ न रेंगना ➢ कोई असर न होना

➠खून खौलना ➢ गुस्सा आना

➠खून के घूँट पीना ➢ गुस्सा मन में दबा लेना

➠खून पसीना एक करना ➢ बहुत मेहनत करना

➠खाक छानना ➢ भटकना /काफी खोज करना

➠खेत रहना ➢ युद्ध में मारे जाना

➠खाक में मिलना ➢ बर्बाद होना

➠खाक में मिलाना ➢ बर्बाद करना

➠खून-सूखना ➢ भयभीत होना

➠कठपुतली की तरह नाचना ➢ किसी के वश में होना

➠कब्र में पाँव लटकना ➢ मौत के करीब होना

➠कलम तोड़ना ➢ अत्यधिक मर्मस्पर्शी रचना करना

➠कलेजा छलनी करना ➢ ताने मारना /व्यंग्य करना

➠कलेजा थामकर रह जाना ➢ असह्य बात सहन कर रह जाना

➠कलेजे का टुकड़ा होना ➢ अत्यंत प्रिय/आत्मिक होना

➠कागज की नाव होना ➢ क्षणभंगुर

➠कागजी घोड़े दौड़ाना ➢ केवल कागजी कार्यवाही करना

➠कानों कान खबर न होना ➢ किसी को पता न चलना

➠कुत्ते की मौत मरना ➢ बुरी दशा में प्राणांत होना

➠कमर टूटना ➢ सहारा न रहना

➠कान भरना ➢ किसी के विरूद्ध शिकायत करते रहना

➠किसी का घर जलाकर अपना हाथ सेंकना ➢ अपने छोटे से स्वार्थ के लिए दूसरों को हानि पहुँचाना

➠कटे पर नमक छिड़कना ➢ दुखी को और अधिक दुखी करना

➠गुदड़ी का लाल होना ➢ छुपा रुस्तम/गरीब किन्तु गुणवान

➠गड़े मुर्दे उखाड़ना ➢ बीती बातें छेड़ना

➠गले पड़ना ➢ जबरन आश्रय लेना

➠गंगा नहाना ➢ दायित्व से मुक्ति पाना

➠गिरगिट की तरह रंग बदलना ➢ अवसरवादी होना /निश्चय बदलना

➠गुड़ गोबर होना ➢ काम बिगड़ना

➠गुड़ गोबर करना ➢ काम बिगाड़ना । किया कराया नष्ट करना

➠गुलछर्रे उड़ाना ➢ मौज उड़ाना

➠गाल बजाना ➢ अपनी प्रशंसा करना

➠गागर में सागर भरना ➢ थोड़े में बहुत कुछ कह देना

➠गांठ में कुछ न होना ➢ पैसा पास न हो ना

➠गला काटना ➢ लोभ में पड़कर हानि पहुँचाना

➠ गर्दन पर छुरी फेरना ➢ अत्याचार करना

➠ घाट-घाट का पानी पीना ➢ स्थान-स्थान का अनुभव होना

➠ घाव पर नमक छिड़कना ➢ दुखी को और दुखी करना

➠ घड़ों पानी पड़ना ➢ बहुत लज्जित होना

➠ घी के दीये जलाना ➢ बहुत खुश होना /खुशियाँ मनाना

➠ घर फूँककर तमाशा देखना ➢ अपना लुटा कर भी मौज करना /अपने नुकसान पर प्रसन्न होना

➠ घर सिर पर उठाना ➢ बहुत शोर करना

➠ घोड़े बेचकर सोना ➢ निश्चिं त हो ना

➠ घुटने टेक देना ➢ हार मान लेना

➠ चादर के बाहर पैर पसारना ➢ आय से अधिक व्यय करना

➠ चंगुल में फँसना ➢ किसी के काबू में होना

➠ चोली दामन का साथ होना ➢ घनिष्ठ सम्बन्ध होना

➠ चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना ➢ घबरा जाना

➠ चिकनी चुपड़ी बातें करना ➢ चापलूसी करना /कपट व धोखा

➠ चुल्लू भर पानी में डूब मरना ➢ बहुत शर्मिन्दा होना

➠ चिकना घड़ा होना ➢ अत्यन्त बेशर्म

➠ चूड़ियाँ पहनना ➢ कायरता दिखाना

➠ चकमा देना ➢ धोखा देना

➠ चौपट करना ➢ पूर्ण रूप से नष्ट करना

➠ चारों खाने चित्त होना ➢ बुरी तरह हारना

➠ चैन की बंसी बजाना ➢ आराम से रहना

➠ चूना लगाना ➢ धोखा देकर ठगना

➠ चार चाँद लगाना ➢ शोभा बढ़ाना

➠ चम्पत होना ➢ गायब होना

➠ छठी का दूध याद आना ➢ बड़ी मुसीबत में फंसना

➠ छाती ठोकना ➢ उत्साहित होना

➠ छप्पर फाड़कर देना ➢ बिना परिश्रम देना

➠ छाती पर मूँग दलना ➢ बहुत परेशान करना

➠ छोटे मुँह बड़ी बात करना ➢ अपनी हैसियत से ज्यादा बात करना

➠ छाती पर साँप लोटना ➢ अत्यन्त ईर्ष्या करना

➠ छक्के छुड़ाना ➢ पैर उखाड़ देना /बेहाल करना

➠ छाती पर पत्थर रखना ➢ हृदय कठोर करना

➠ जले पर नमक छिड़कना ➢ दुःखी का दुःख बढ़ाना

➠ जान हथेली पर रखना ➢ मरने की परवाह न करना

➠ जमीन पर पैर न पड़ना ➢ बहुत गर्व करना

➠ जान में जान आना ➢ धीरज बँधाना /मुसीबत से छुटकारा पाना

➠ जबानी जमा खर्च करना ➢ गप्पें लड़ाना

➠ जबान पर लगाम लगाना ➢ बहुत कम बोलना

➠ जहर का घूँट पीना ➢ कड़वी बात सुनकर सहन कर लेना

➠ जीती मक्खी निगलना ➢ जानबूझकर बेईमानी करना

➠ जान पर खेलना ➢ साहसपूर्ण कार्य करना

➠ जूता चाटना ➢ चापलूसी करना

➠ जहर उगलना ➢ कड़वी बात कहना

➠ झख मारना ➢ समय नष्ट करना

➠ झगड़ा मोल लेना ➢ विवाद में जानबूझकर पड़ना

➠ जी तोड़कर काम करना ➢ बहुत मेहनत करना

➠ जी भर आना ➢ दया उमड़ना /चित्त में दुख होना

➠ टोपी उछालना ➢ अपमानित करना

➠ टेढ़ी -खीर होना ➢ कठिन काम

➠ टका सा जवाब देना ➢ साफ इनकार करना

➠ टेक निभाना ➢ वचन पूरा करना

➠ टाट उलट देना ➢ दिवाला निकाल देना

➠ टाँग अड़ाना ➢ व्यर्थ दखल देना

➠ ठगा सा रह जाना ➢ किं कर्त्तव्य विमूढ़ होना /विस्मित रह जाना

➠ ठिकाने लगाना ➢ नष्ट कर देना

➠ डूबते को तिनके का सहारा देना ➢ मुसीबत में थोड़ी सहायता भी लाभप्रद

➠ डकार जाना ➢ हड़प लेना /हजम कर जाना

➠ डींग हाँकना ➢ झूठी बड़ाई करना

➠ डूब मरना ➢ शर्म से झुक जाना

➠ डेढ़ चावल की खिचड़ी पकाना ➢ अपना मत अलग ही रखना

➠ डंका बजना ➢ प्रभाव होना

➠ ढिंढोरा पीटना ➢ प्रचार करना /सूचना देना

➠ ढोल में पोल होना ➢ थोथा या सारहीन

➠ ढोल पीटना ➢ अत्यधिक प्रचार करना

➠ तलवे चाटना ➢ खुशामद करना

➠ तिल का ताड़ करना ➢ छोटी सी बात को बहुत बढ़ा देना

➠ तूती बोलना ➢ खूब प्रभाव होना

➠ तोते उड़ जाना ➢ घबरा जाना

➠ तेवर चढ़ाना ➢ नाराज होना /त्यौरी बदलना

➠ तलवार के घाट उतारना ➢ मार डालना

➠ तिलांजलि देना ➢ त्याग देना /छोड़ देना

➠ तितर-बितर होना ➢ अलग-अलग होना

➠ तारे गिनना ➢ बेचैनी में रात काटना

➠ तीन तेरह करना ➢ तितर-बितर करना

➠ थूक कर चाटना ➢ अपने वचन से मुकरना

➠ थैली खो लना ➢ जी खोलकर खर्च करना

➠ थू-थू करना ➢ घृणा प्रकट करना

➠ दूध का दूध पानी का पानी करना ➢ ठीक न्याय करना

➠ दौड़ धूप करना ➢ खूब प्रयत्न करना

➠ दाँत खट्टे करना ➢ परेशान करना /हरा देना

➠ दाने-दाने को तरसना ➢ बहुत गरीब होना

➠ दाल में काला होना ➢ छल/कपट होना /संदेहपूर्ण होना

➠ दीया लेकर ढूँढना ➢ अच्छी तरह खोजना

➠ दुम दबाकर भागना ➢ डरकर भाग जाना

➠ दाल गलना ➢ काम बनना

➠ दिन में तारे दिखाई देना ➢ घबरा जाना

➠ दाँतों तले उँगली दबाना ➢ आश्चर्यचकित होना

➠ दो -दो हाथ करना ➢ द्वन्द्व युद्ध/अंतिम निर्णय हेतु तैयार होना

➠ दो टूक जवाब देना ➢ स्पष्ट कहना

➠ दिन-रात एक करना ➢ खूब परिश्रम करना

➠ द्रोपदी का चीर होना ➢ अनन्त/अन्तहीन

➠ दिमाग आसमान पर चढ़ना ➢ अत्यधिक गर्व होना

➠ दाँत काटी रोटी होना ➢ अत्यधिक स्नेह होना

➠ दोनों हाथों में लड्डू होना ➢ सर्वत्र लाभ ही लाभ होना

➠ दूसरे के कंधे पर रखकर बंदूक चलाना ➢ दूसरे को माध्यम बनाकर काम करना

➠ दिल छोटा करना ➢ दुखी होना , निराश होना

➠ दिन फिरना ➢ अच्छा समय आना

➠ धूप में बाल सुखाना ➢ अनुभवहीन होना

➠ धाक जमाना ➢ रोब जमाना /प्रभाव जमाना

➠ धूल में मिलाना ➢ नष्ट करना

➠ धरती पर पाँव न पड़ना ➢ फूला न समाना अभिमानी होना

➠ धूल फाँकना ➢ दर-दर की ठोकरें खाना

➠ धज्जियां उड़ाना ➢ दुर्गति करना , कड़ा विरोध करना

➠ बरस पड़ना ➢ बहुत क्रोधित होकर उल्टी -सीधी सुनाना

➠ नमक मिर्च लगाना ➢ बात को आकर्षक बनाकर कहना

➠ नानी याद आना ➢ बड़ी कठिनाई में पड़ना घबरा जाना

➠ निन्यानवे के फेर में पड़ना ➢ धन इकट्ठा करने की चिन्ता में रहना

➠ नाम कमाना ➢ प्रसिद्ध होना

➠ नौ दो ग्यारह होना ➢ भाग जाना

➠ नीला -पीला होना ➢ क्रोध करना

➠ नाक रगड़ना ➢ दीनता प्रदर्शित करना

➠ नाक में दम करना ➢ बहुत परेशान करना

➠ नाक भौंह सिकोड़ना ➢ घृणा करना

➠ नाकों चने चबाना ➢ खूब परेशान करना

➠ नाक कटना ➢ बदनामी होना

➠ नुक्ताचीनी करना ➢ दोष निकालना

➠ नाक रख लेना ➢ इज्जत बचाना

➠ नाम निशान तक न बचना ➢ पूर्ण रूप से नष्ट हो जाना

➠ नचा देना ➢ बहुत परेशान कर देना

➠ नींव की ईंट होना ➢ प्रमुख आधार होना

➠ पानी भरना ➢ किसी की तुलना में निकृष्ट ठहरना

➠ पैर पटकना ➢ खूब कोशिश करना

➠ पगड़ी उछालना ➢ बेइज्जत करना

➠ पेट पालना ➢ जीवन निर्वाह करना

➠ पहाड़ टूट पड़ना ➢ बहुत मुसीबत आना

➠ पानी पीकर जात पूछना ➢ काम करके फिर जानकारी लेना

➠ पेट में दाढ़ी होना ➢ दिखने में सीधा साधा,परंतु स्वभाव से चालाक

➠ पैरों तले से जमीन खिसकना ➢ बहुत घबरा जाना , अचानक परेशानी आना

➠ पापड़ बेलना ➢ कड़ी मेहनत करना , विषम परिस्थितियों से गुजरना

➠ प्राण हथेली पर रखना ➢ जान देने के लिये तैयार रहना

➠ पिंड छुड़ाना ➢ पीछा छुड़ाना या बचना

➠ पानी पानी होना ➢ लज्जित होना

➠ पेट में चूहे कूदना ➢ तेज भूख लगना

➠ पाँचों उँगलियाँ घी में होना ➢ सब ओर से लाभ होना

➠ पीठ ठोकना ➢ शाबाशी देना , हिम्मत बँधाना

➠ फूँक फूँक कर कदम रखना ➢ सावधानी पूर्वक कार्य करना

➠ फूटी आँखों न सुहाना ➢ बिल्कुल पसंद न होना

➠ फूला न समाना ➢ अत्यधिक खुश होना

➠ पट्टी पढ़ाना ➢ बहका देना , उल्टी राय देना

➠ पेट का टना ➢ बहुत कंजूसी करना

➠ पानीदार होना ➢ इज्जतदार होना

➠ पाँवों में बेड़ी पड़ जाना ➢ बंधन में बंध जाना

➠ बाँह पकड़ना ➢ सहायता करना /सहारा देना

➠ बीड़ा उठाना ➢ कठिन कार्य करने का उत्तरदायित्व लेना

➠ बाल की खाल निकालना ➢ नुक्ताचीनी करना

➠ बात बनाना ➢ बहाना करना

➠ बाँसों उछलना ➢ अत्यधिक प्रसन्न होना

➠ बाल बाँका न होना ➢ कुछ भी नुकसान न होना

➠ बाज न आना ➢ आदत न छोड़ना

➠ बगलें झाँकना ➢ इधर-उधर देखना /निरुत्तर होना /जवाब न दे सकना ।

➠ बायें हाथ का खेल होना ➢ सरल कार्य

➠ बल्लियों उछलना ➢ अत्यधिक प्रसन्न होना

➠ बछिया का ताऊ होना ➢ महा मूर्ख

➠ भौंह चढ़ाना ➢ क्रुद्ध होना

➠ भूत सवार होना ➢ हठ पकड़ना /काम करने की धुन लगना

➠ भीगी बिल्ली बनना ➢ डरपोक हो ना

➠ भाड़ झोंकना ➢ तुच्छ कार्य करना /व्यर्थ समय गुजारना

➠ भरी थाली को लात मारना ➢ जीविकोपार्जन के साधन ठुकरा देना

➠ भैंस के आगे बीन बजाना ➢ मूर्ख के समक्ष बुद्धिमानी की बातें करना व्यर्थ

➠ बाल-बाल बचना ➢ कुछ भी हानि न होना

➠ बाछें खिल जाना ➢ आश्चर्यजनक हर्ष

➠ मन खट्टा होना ➢ मन फिर जाना

➠ मन के लड्डू खाना ➢ कोरी कल्पनाएँ करना

➠ मंत्र न लगना ➢ कोई उपाय काम न आना

➠ मुँह में पानी भर आना ➢ इच्छा होना /जी ललचाना

➠ मुँह में लगाम न लगाना ➢ अनियंत्रित बातें करना

➠ मुट्ठी गर्म करना ➢ रिश्वत देना , लेना

➠ मुँह की खाना ➢ हार जाना /हार मानना

➠ मक्खियाँ मारना ➢ बेकार भटकना /बैठना

➠ मक्खीचूस होना ➢ बहुत कंजूस होना

➠ मुँह पर हवाइयाँ उड़ना ➢ घबराना

➠ मुँह काला करना ➢ कलंकित होना

➠ मुँह की खाना ➢ बातों में हारना /अपमानित होना

➠ मुँह तोड़ जवाब देना ➢ कठोर शब्दों में कहना

➠ मन मारना ➢ उदास होना /इच्छाओं पर नियंत्रण

➠ मुँह मोड़ना ➢ ध्यान न देना

➠ रंग में भंग होना ➢ बाधा होना

➠ राई का पहाड़ बनाना ➢ बात को बढ़ा -चढ़ा देना

➠ रंगा -सियार होना ➢ ढोंगी /धोखेबाज

➠ रोम-रोम खिल उठना ➢ प्रसन्न होना

➠ रोंगटे खड़े होना ➢ डर से रोमांचित होना

➠ रफू चक्कर होना ➢ भाग जाना

➠ रंग दिखाना /जमाना ➢ प्रभाव जमाना

➠ रंगे हाथों पकड़ना ➢ अपराध करते हुए पकड़े जाना

➠ लकीर का फकीर होना ➢ अंधानुकरण करना

➠ लोहे के चने चबाना ➢ बहुत कठिन कार्य करना /संघर्ष करना

➠ लाल-पीला होना ➢ क्रोधित होना

➠ लोहा मानना ➢ बहादुरी स्वीकार करना

➠ लहू का घूँट पीना ➢ अपमान सहन करना

➠ लुटिया डुबो देना ➢ काम बिगाड़ देना

➠ लोहा लेना ➢ युद्ध करना /मुकाबला करना

➠ लहू-पसीना एक करना ➢ कठिन परिश्रम करना

➠ लंबा हाथ मारना ➢ धोखाधड़ी से पैसे बनाना

➠ विष उगलना ➢ किसी के खिलाफ बुरी बात कहना

➠ शहद लगाकर चाटना ➢ तुच्छ वस्तु को महत्व देना

➠ शैतान के कान कतरना ➢ बहुत चतुर होना

➠ समझ पर पत्थर पड़ना ➢ अक्ल मारी जाना

➠ सिर धुनना ➢ पछताना /चिन्ता करना

➠ सिर हथेली पर रखना ➢ मृत्यु की चिन्ता न करना

➠ सिर उठाना ➢ विद्रोह करना

➠ श्री गणेश करना ➢ आरम्भ करना

➠ सितारा चमकना ➢ भाग्यशाली होना

➠ सूरज को दीपक दिखाना ➢ अत्यधिक प्रसिद्ध व्यक्ति का परिचय देना

➠ सिर पर कफ़न बाँधना ➢ मरने को प्रस्तुत रहना

➠ सिर से बला टालना ➢ मुसीबत से पीछा छुड़ाना

➠ सिर आँखों पर रखना ➢ आदर सहित आज्ञा मानना

➠ सोने की चिड़िया हाथ से निकलना ➢ लाभ पूर्ण वस्तु से वंचित रहना

➠ सिक्का जमाना ➢ प्रभाव डालना /प्रभुत्व स्थापित करना

➠ सोने की चिड़िया होना ➢ बहुत धनवान होना

➠ साँप छछूंदर की गति होना ➢ दुविधा में पड़ना

➠ सीधे मुँह बात तक न करना ➢ बहुत इतराना

➠ सोने में सुगंध होना ➢ एक गुण में और गुण मिलना

➠ सौ -सौ घड़े पानी पड़ना ➢ अत्यंत लज्जित होना

➠ सिर-मूंडना ➢ ठगना

➠ हवा से बातें करना ➢ बहुत तेज दौड़ना

➠ हाथ धोकर पीछे पड़ना ➢ बुरी तरह पीछे पड़ना

➠ हाथ तंग होना ➢ धन की कमी या दिक्कत होना

➠ होंठ चबाना ➢ क्रोध प्रकट करना

➠ हवाई किले बनाना ➢ थोथी कल्पना करना

➠ हवा हो जाना ➢ भाग जाना

➠ हाथ पाव मारना ➢ प्रयत्न करना

➠ हथियार डाल देना ➢ हार मान लेना /आत्मसमर्पण करना

➠ हाथ पर हाथ धरकर बैठना ➢ निष्क्रिय बनना /बेकार बैठे रहना

➠ हवा के घोड़ों पर सवार होना ➢ बहुत जल्दी में होना

➠ हवा का रूख देखना ➢ समय की गति पहचान कर काम करना

➠ हाथ के तोते उड़ जाना ➢ भौचक्का रह जाना /होश गँवाना

➠ हाथ पाँव फूलना ➢ घबरा जाना । विपत्ति में पड़ना

➠ हाथ पैर मारना ➢ मेहनत करना /प्रयत्न करना

➠ हाथ साफ करना ➢ ठगना /माल मारना

➠ हुक्का पानी बंद करना ➢ बिरादरी से बाहर करना

➠ हथेली पर सरसों जमाना ➢ जल्दबाजी करना

➠ हाथ खीं चना ➢ साथ न देना / सहायता बंद करना

➠ हाथ धो बैठना ➢ गंवा देना

➠ हाथ पीले करना ➢ विवाह करना

➠ हजामत बनाना  ➢ ठगना

➠ हवा लगना  ➢ संगति का प्रभाव