Basic Computer Notes in Hindi

What is Computer – कंप्यूटर एक मशीन है जो यूजर के द्वारा दिए गये निर्देशों का पालन करती है और इन निर्देशों को प्रोसेस करके आउटपुट प्रदान करती है.

दूसरे शब्दों में कहें तो, “कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है   जो यूजर के द्वारा दिए गये निर्देश या कमांड को इनपुट के रूप में लेता है और इस निर्देश को प्रोसेस करके आउटपुट प्रदान करता है.”

. कंप्यूटर का मुख्य काम गणना करना, डाटा को स्टोर और प्रोसेस करना होता है.

       Full form of Computer

C-      Common

 O-     Operating

 M-      Machine

  P-     PurposelyUsed

  O–    Technological

  E-     Educational

  R-    Research

(कॉमन ऑपरेटिंग मशीन पर्पसली यूज्ड फॉर टेक्नोलॉजिकल एंड एजुकेशनल रिसर्च) होता है.

. Computer शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के compute शब्द से हुई है जिसका अर्थ है ‘गणना करना’.

. कंप्यूटर का अविष्कार ‘चार्ल्स बेबेज (Charles Babbage)’ ने किया था. इसलिए चार्ल्स बेबेज को ‘कंप्यूटर का पिता’ भी कहा जाता है.

. हम कंप्यूटर का इस्तेमाल गेम खेलने, पढाई करने, डॉक्यूमेंट को टाइप करने, विडियो देखने और इंटरनेट चलाने के लिए कर सकते हैं.

. कंप्यूटर एक मशीन है जो बिना थके बहुत लम्बे समय तक कार्य कर सकता है. मनुष्य लम्बे समय तक लगातार काम नहीं कर सकता और इसे आराम की जरूरत होती है. लेकिन कंप्यूटर लम्बे समय तक बिना थके और बिना गलती किये काम करता है.

.कंप्यूटर को हिंदी में ‘संगणक ’ कहा जाता है.

कंप्यूटर की कार्य प्रणाली

कंप्यूटर के कार्य करने के तीन step (पद) होते है

Input  ➡️  process  ➡️ output

1.  Input (इनपुट) – इनपुट वह प्रक्रिया है जिसमें यूजर के द्वारा कंप्यूटर को निर्देश या कमांड दिया जाता है.

2.  Process (प्रोसेस) – इस स्टेप में, कंप्यूटर निर्देश को प्रोसेस करता है.

3. Output (आउटपुट) – इस स्टेप में, कंप्यूटर यूजर को आउटपुट प्रदान करता है

कंप्यूटर की विशेषता – Features of Computer in Hindi-

1.  Speed (स्पीड)

कंप्यूटर इंसानो की तुलना में बहुत तेजी से कार्यो को करते है। यह एक सेकंड में एक लाख से भी ज्यादा कार्यों को पूरा कर सकते है। किसी मनुष्य को गुणा, भाग करने में 1 से 2 मिनट का समय लगता है जबकि कंप्यूटर गुणा, भाग को 1 सेकंड से भी कम समय में पूरा कर सकता है.

2. Accurate (सटीक)

कंप्यूटर बिना गलती किये किसी भी काम को पूरा करता है. मनुष्य एक काम को करने में बहुत गलती करता है जबकि कंप्यूटर बिना गलती किये अपने कार्य को पूरा कर लेता है.

3. Reliable (विश्वसनीय)

हम कंप्यूटर को जितनी बार भी इनपुट देंगे तो कंप्यूटर हमें हमेशा सही आउटपुट ही प्रदान करेगा। इसी वजह से हम मनुष्य से ज्यादा कंप्यूटर पर विश्वास करते है.

4.  Memory (मेमोरी)

कंप्यूटर की मेमोरी बहुत ही शक्तिशाली होती है. हम सभी चीजों को याद नहीं रख सकते लेकिन कंप्यूटर सभी चीजों को बिना भूले याद रखता है.

कंप्यूटर की मेमोरी दो प्रकार की होती है

1. प्राइमरी मेमोरी (primary memory)

2. सेकेंडरी मेमोरी (secondry memory)

5.  Diligence (परिश्रमी)

कंप्यूटर बिना थके सालों तक काम कर सकता है. कंप्यूटर बहुत ही ज्यादा परिश्रमी होता है. एक इन्सान थोड़े समय काम करने के बाद थक जाता है जबकि कंप्यूटर थकता नहीं है.

6.  Easy (आसान)

कंप्यूटर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है और इसे हम बहुत कम समय में सीख सकते हैं.

7.  Automation (स्वचालित)

कंप्यूटर एक स्वचालित मशीन है. यह अपने कार्यों को खुद से पूरा करती है. जब एक बार यह अपने कार्य को शुरू कर देती है तो बिना किसी मनुष्य की सहायता के इसे पूरा कर देती है.

8.   No Feeling (भावनाहीन)

कंप्यूटर के पास मनुष्य की तरह कोई भी भावना (feeling) नहीं होती है. इसलिए यह भावना में बहकर कोई भी काम नहीं करता

9. No Intelligence (कोई बुद्धिमत्ता नहीं)

कंप्यूटर के पास मनुष्य की तरह खुद से सोचने समझने की शक्ति नहीं होती है. यह सिर्फ प्रोग्रामिंग के आधार पर अपने कार्य को करता है. इसके पास दिमाग नहीं होता है.

10. Privacy (गोपनीयता)

कंप्यूटर में हम अपनी पर्सनल जानकारी को स्टोर कर सकते हैं. हम कंप्यूटर में पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर को lock कर सकते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति बिना पासवर्ड के आपके कंप्यूटर को इस्तेमाल नहीं कर सकता.

Types of Computer in Hindi – कंप्यूटर के प्रकार

कंप्यूटर के बहुत से प्रकार होते हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया है:-

1- Micro Computer (माइक्रो कंप्यूटर)

माइक्रो कंप्यूटर एक छोटा कंप्यूटर होता है जिसका इस्तेमाल एक समय में केवल एक व्यक्ति ही कर सकता है.

दूसरे शब्दों में कहें तो, “माइक्रो कंप्यूटर एक बहुत ही छोटा कंप्यूटर होता है जिसमें CPU के स्थान पर माइक्रोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है। अर्थात् इसका CPU माइक्रोप्रोसेसर से बना होता है”

इस कंप्यूटर का आकार mini और mainframe computer से काफ़ी छोटा होता है।

माइक्रो कंप्यूटर वजन में हल्के होते हैं और इनका मूल्य (price) भी बहुत कम होता है.

यह एक मल्टीटास्किंग कंप्यूटर है अर्थात् इसमें हम एक समय में बहुत सारें कार्य कर सकते हैं जैसे कि – इंटरनेट चलाना, word में काम करना और गाने सुनना आदि।

सबसे पहले Micro Computer का निर्माण 1970 के दशक में हुआ था.

इस कंप्यूटर का इस्तेमाल घरेलू उपकरणों (home appliances) जैसे :- माइक्रोवेव, टीवी, रेफ्रिजरेटर आदि में किया जाता है।

दुनिया के पहले माइक्रोकंप्यूटर का नाम माइक्रल था, जिसे Intel 8008 माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग करके बनाया गया था।

2- Mini Computer (मिनी कंप्यूटर)

मिनी एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर है जिसका आकार ना ज्यादा छोटा होता है और ना ही ज्यादा बड़ा। यह कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है लेकिन मेनफ्रेम कंप्यूटर से छोटा होता है।

यह एक multi -user कंप्यूटर है। इसका मतलब यह है कि इस कंप्यूटर का उपयोग एक समय में एक या एक से अधिक यूजर कर सकते है। इसका अलावा यह multi-tasking कंप्यूटर भी होता है , यानी इस कंप्यूटर में एक समय में एक से ज्यादा कार्य किये जा सकते हैं।

Mini computer

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण –

1. IBM AS/400
2. Honeywell 200
3. Motorola 68040
4. MV 1500

3- Mainframe Computer (मेनफ़्रेम कंप्यूटर)

मेनफ़्रेम कंप्यूटर का आकार काफी बड़ा होता है और इसका इस्तेमाल बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। मेनफ़्रेम कंप्यूटर के कार्य करने की क्षमता अधिक होती है। इसका आकार मिनी और माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है.

यह multi-user कंप्यूटर होता है इसलिए इसका इस्तेमाल एक समय में एक से अधिक यूजर कर सकते हैं। इस कंप्यूटर का आविष्कार 1950 के दशक में IBM (इंटरनेशनल बिज़नेस मॉडल) के द्वारा किया गया था।

इस कंप्यूटर का इस्तेमाल बड़ी-बड़ी कम्पनीयों और सरकारी ऑफिस में अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। हालांकि यह कंप्यूटर काफी महंगे भी होते है। इसके उदहारण:– IBM zSeries , System z9 आदि।

4- Analog Computer (एनालॉग कंप्यूटर

एनालॉग कंप्यूटर ऐसा कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल एनालॉग डाटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है। यह भौतिक मात्राओं को मापने के लिए उपयोगी है। इसका उपयोग विद्युत प्रवाह, तीव्रता और प्रतिरोध को मापने के लिए किया जाता है।

इस कंप्यूटर का उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में भी करते है। उदहारण के लिए– रेफ्रिजरेटर, स्पीडोमीटर आदि।

5- Digital Computer (डिजिटल कंप्यूटर)

वह कंप्यूटर जो डिजिटल डाटा को प्रोसेस करता है उसे डिजिटल कंप्यूटर कहते हैं. यह एक ऐसा कंप्यूटर है जो कोई भी काम करने के लिए बाइनरी नंबर (0, 1) का उपयोग करता है।

इस कंप्यूटर का उपयोग अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। इस कंप्यूटर के कार्य करने की स्पीड अधिक होती है और इसकी performance भी काफी अच्छी होती है।

आधुनिक समय में डिजिटल कंप्यूटर का इस्तेमाल कई कार्य के लिए किया जाता है जैसे कि :- कैलकुलेशन करने के लिए , डेटा को स्टोर करने के लिए , डेटा को ट्रांसफर करने के लिए आदि। इसके कुछ लोकप्रिय उदहारण– कैलकुलेटर, Apple Mac , IBM PC आदि।

डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण –

1.  Apple Mac

2.  Calculator (कैलकुलेटर)

3.  IBM PC

4.  Digital Clock (डिजिटल घड़ी

6- Hybrid Computer (हाइब्रिड कंप्यूटर)

हाइब्रिड कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसमें एनालॉग और डिजिटल दोनों कंप्यूटरों की विशेषताएं शामिल होती है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “हाइब्रिड कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर होता है जिसे analog और digital कंप्यूटर को आपस में मिलाकर बनाया गया है। हाइब्रिड कंप्यूटर में इन दोनों कंप्यूटरों की कार्यक्षमता (functionality) होती हैं।”

हाइब्रिड कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा कठिन गणना (calculation) करने के लिए किया जाता है।

हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग डेटा को प्राप्त करता है और उन्हें प्रोसेस करने से पहले डिजिटल डेटा में बदल देता है। सरल शब्दो में कहे तो हाइब्रिड कंप्यूटर एनालॉग डेटा को डिजिटल डेटा में कन्वर्ट करने का काम करता है।

7- Super Computer (सुपर कंप्यूटर)

सुपर कंप्यूटर आकार में सबसे बड़े होते है। यह काफी तेज कंप्यूटर होते है जो अपने कार्यो को बहुत कम समय में पूरा कर देते है।

सुपर कंप्यूटर का उपयोग बड़ी मात्रा में डेटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है।

ये कंप्यूटर बहुत ही आधुनिक होते हैं जिनका इस्तेमाल विशेष प्रकार के कार्यों को करने के लिए किया जाता है.

ये दुनिया के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं. सुपर कंप्यूटर की स्पीड को FLOPS (Floating Point Operation Per Second) में मापा जाता है.

सुपर कंप्यूटर के उदाहरण

1. परम 8000 (भारत का पहला super computer )

2.  IBM Summit

3.  Sunway TaihuLight

4.  NUDT Tianhe-2

5.  Cray HPE Trinity

8– Workstation (वर्कस्टेशन)

वर्कस्टेशन कंप्यूटर एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर होता है जिसमें सामान्य कंप्यूटर की तुलना में अधिक प्रोसेसिंग पावर होती है। आप वर्कस्टेशन में एक सामान्य कंप्यूटर से ज्यादा काम कर सकते हैं।

वर्कस्टेशन में एक तेज माइक्रोप्रोसेसर होता है, जिसमें बड़ी मात्रा में रैम और हाई स्पीड ग्राफिक एडॉप्टर होता है जो कार्य करने की स्पीड बढ़ाता है।

वर्कस्टेशन के उदाहरण

1. Unix-based Sun

2. Compaq

3. SGI Workstation

9– PC (Personal Computer)

पर्सनल कंप्यूटर एक छोटा और सस्ता कंप्यूटर होता है जिसका इस्तेमाल एक समय में केवल एक व्यक्ति ही कर सकता है.

इस कंप्यूटर का निर्माण सामान्य कार्यों को पूरा करने के लिए किया गया है। यह व्यक्तिगत उदेश्यो को पूरा करता है जैसे :- असाइनमेंट पूरा करना, मूवी देखना, या ऑफिस के काम करना आदि।

इस कंप्यूटर में सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू), मेमोरी, इनपुट यूनिट और आउटपुट यूनिट होता है.

पर्सनल कंप्यूटर को माइक्रो कंप्यूटर भी कहते हैं.

पर्सनल कंप्यूटर के उदाहरण –

1.  डेस्कटॉप

2.  नोटबुक

3.  टेबलेट

4.  स्मार्टफोन

निवेदन:- अगर आपको Types of Computer in Hindi (कंप्यूटर के प्रकार) की यह पोस्ट helpful लगा हो तो इसे अपने friends और classmates के साथ अवश्य share कीजिये