जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न | GST Important Questions in Hindi

Gst Important Questions For Competitive Exams In Hindi | जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Download PET STUDY EXAM APP 2022 CLICK HERE

जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर :-

सर्वप्रथम GST कब और कहां लागू किया गया था   ➠  विश्‍व में जीएसटी सर्वप्रथम फ्रांस में 1954 में लागू हुआ।

भारत में कब और किस राज्य में सर्वप्रथम GST लागू किया गया था   ➠ असम 12 अगस्त 2016 में।

 भारत में जीएसटी 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया जो कनाडा देश के मॉडल पर आधारित है।

GST दिवस   ➠  1 जुलाई

GST का फुल फॉर्म क्या है  ➠   Goods & Service Tax (वस्‍तु एवं सेवा कर) है।

भारत में वह संविधान संसोधन जिसके तहत GST पारित किया गया  ➠  122वाँ संविधान संशोधन बिल 2014 में संसद में प्रस्‍तुत किया गया था।

GST विधेयक के पक्ष तथा विपक्ष में कितने – कितने वोट पड़े थे  ➠  पक्ष में कुल 336 वोट तथा विपक्ष में कुल 11 वोट

GST बिल राज्य सभा तथा लोक सभा में कब से पारित किया   ➠   राज्‍यसभा द्वारा जीएसटी बिल 3 अगस्‍त, 2016 को तथा लोकसभा  द्वारा 8 अगस्‍त, 2016

GST पर राष्ट्रपति ने मंजूरी कब दी थी  ➠  8 सितम्‍बर, 2016

भारत में GST किस संविधान संशोधन के तहत लागू किया गया था  ➠   101 वां संविधान संशोधन के तहत।

वस्तु व सेवा कर अधिनियम भारतीय संसद में पेश होने वाला 122वां संविधान संशोधन बिल है और पास होकर अधिनियम में परिवर्तित होने वाला 101वां संविधान संशोधन अधिनियम है |

GST किस प्रकार का कर है   ➠    अप्रत्यक्ष

भारत में GST लागू करने का सुझाव किसने दिया   ➠   विजय केलकर समिति ने

GST (मुख्‍यालय-दिल्‍ली) के ब्रांड एम्‍बेस्‍डर    ➠  GST (मुख्‍यालय-दिल्‍ली) के ब्रांड एम्‍बेस्‍डर अमिताभ बच्‍चन

GST लागू करने वाला भारत का प्रथम राज्‍य  ➠  असम (12 अगस्‍त, 2016)

GST लागू करने वाला भारत का अंतिम राज्‍य    ➠  अंतिम राज्‍य जम्‍मू-कश्‍मीर (5 जुलाई, 2017) है।

GST के अंतर्गत कितने अप्रत्‍यक्ष कर और  अधिभार को शामिल किया गया है। ➠  17 अप्रत्‍यक्ष कर और 23 अधिभार

GST पंजीकरण संख्या में कितने अंक (Digit) होते हैं  ➠    15 अंक (Digit)

GST की दरे कितने प्रकार की है  ➠  चार प्रकार की है  5%, 12%, 18%, 28%

संविधान में जीएसटी परिषद् को एक नये अनुच्‍छेद-279A में रखा गया है, और इसी में इसके गठन का प्रावधान दिया गया है।

GST परिषद् की स्‍थापना  कब  की गई थी   ➠   12 सितम्‍बर, 2016 को  

GST परिषद् का अध्यक्ष कौन होता है➠   वित्‍त मंत्री

GST परिषद में कुल सम्मिलित सदस्यों की संख्या कितनी है➠    33

GST परिषद् में राज्‍यों को वोट अधिकार ➠ राज्‍यों को दो-तिहाई तथा केन्‍द्र को एक-तिहाई वोट अधिकार दिया गया है।

 GST को कितने भागों में बांटा गया है  ➠ तीन भागों में बांटा गया है – CGST, SGST और IGST

SGST – State Goods & Service Tax

CGST– Central Goods & Service Tax

IGST– Integrated Goods & Service Tax

IGST को संविधान के अनुच्‍छेद-269A में रखा गया है।

SGST राज्‍य सरकार तथा CGST केन्‍द्र सरकार लगाती है।

किन वस्तु एवं सेवायों को GST से बाहर रखा गया है  ➠ शराब , पेट्रोलियम वस्तुएँ , शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं

वार्षिक टर्नओवर कितने से अधिक होने पर GST भुगतान अनिवार्य है ➠वार्षिक टर्नओवर 20 लाख से ज्‍यादा है तो GST रजिस्‍ट्रेशन और भुगतान आवश्‍यक है। विशेष राज्‍यों में यह सीमा 10 लाख रखी गई है।

 

राज्‍यों को GST से होने वाले नुकसान की भरपाई केन्‍द्र द्वारा 5 वर्षों तक की जाएगी।

भारत GST लागू करने वाला कौन सा वां देश है ➠ 161वाँ देश है।

सर्व प्रथम GST बिल का प्रारूप तैयार करने वाली समिति के अध्‍यक्ष कौन थे  ➠ असीम दास गुप्‍ता

Read More

भारतीय अर्थव्यवस्था के अति महत्वपूर्ण प्रश्न

पंचवर्षीय  योजनाओं में प्राथमिकता के प्रमुख क्षेत्र

भारत सरकार की योजनाएं 

देश की प्रमुख उत्पादन क्रान्तियां