Samshrut Bhinnarthak Shabd In Hindi
समश्रुत भिन्नार्थक शब्द एवं उनके अर्थ
शब्द अर्थ
➠ अनल -आग
अनिल -हवा, वायु
➠ अर्क -सूर्य
अर्घ -पूजा का जल
➠ असमान -जो बराबर न हो
आसमान -आकाश
➠ ओर -तरफ
और -तथा
➠ अमित -बहुत
अमीत -शत्रु
➠ आर्त्त -दुखी
आर्द्र -गीला
➠ अतुल -जिसकी तुलना न हो
अतल -तलहीन
➠ अगम -दुर्लभ
आगम -प्राप्ति
➠ आवास -निवास स्थान
आभास -झलक
➠ अवधि -समय
अवधी -अवध की भाषा
➠ आसन -बैठने के लिए बिछौना
आसन्न -निकट होना
➠ अविराम -बिना रुके
अभिराम -सुंदर
➠ अचार -आम / फलों का अचार
आचार -आचरण
➠ अनु -पीछे
अणु -कण
➠ अन्न -अनाज
अन्य -दूसरा
➠ अंश -भाग
अंस -कंधा
➠ अलि -भँवरा
अली -सखी,मित्र
➠ अंक -गोद
अंग -शरीर का हिस्सा
➠ अंतर -असमानता
अंदर -भीतर
➠ आदि -आरम्भ
आदी -आदत होना
➠ आधि -मानसिक रोग
आधी -आधा हिस्सा
➠ अवश्य -जरुर
अवश -लाचार
➠ कुल -वंश
कूल -किनारा
➠ कंगाल -गरीब
कंकाल -हड्डी का ढाँचा
➠ कपट -धोखा
कपाट -दरवाजा
➠ कलि -कलयुग
कली -अधखिला फूल
➠ पानी -जल
पाणि -हाथ
➠ प्रमाण -सबूत
प्रणाम -नमस्कार
➠ कोश -शब्द-भंडार
कोष -खजाना
➠ अपेक्षा -उम्मीद, तुलना
उपेक्षा -अनादर
➠ अभय -निडर
उभय -दोनों
➠ दिन -दिवस
दीन -गरीब
➠ दिशा -तरफ
दशा -हालत
➠ द्वार -दरवाजा
द्वारा -के माध्यम से
➠ पका -पका हुआ
पक्का -मजबूत
➠ शोक -दुःख
शौक -चाव
➠ श्याम -काला
शाम -संध्या
➠ अपकार -बुरा कार्य
उपकार -भला कार्य
➠ ग्रह -मंगल ,शुक्र इत्यादि
गृह -घर
➠ उपयुक्त -उचित
उपर्युक्त -ऊपर लिखा गया
➠ सूर -अँधा
शूर -वीर
➠ किला -दुर्ग
कीला -खूंटा
➠ करण -करण कारक
कर्ण -कान
➠ चरम -अंतिम
चर्म -खाल
➠ लक्ष -लाख
लक्ष्य -उद्देश्य
➠ कर्म -काम
क्रम -सिलसिला
➠ आकर -खान,भंडार
आकार -आकृति
➠ समान -बराबर
सामान -वस्तु
➠ द्रव -तरल पदार्थ
द्रव्य -धन दौलत
➠ दीप -दीपक
द्वीप -टापू
➠ चालक -चलाने वाला
चालाक -चतुर
➠ प्रकार -भेद
प्राकार -चहारदीवारी
➠ प्रसाद -कृपा
प्रासाद -महल
➠ तुरंग -घोडा
तरंग -लहर
➠ जरा -बुढ़ापा
ज़रा -थोडा सा
➠ नीड़ -घोंसला
नीर -जल
➠ मूल्य -कीमत
मूल -जड़
➠ भवन -घर
भुवन -संसार
➠ शस्त्र -हथियार
शास्त्र -कोई भी धार्मिक ग्रन्थ
➠ शाल -वृक्ष या चादर
साल -वर्ष
➠ कटक -सेना का समूह
कंटक -काँटा
➠ परिमाण -मात्रा
परिणाम -नतीजा
➠ गुरु -आचार्य
गुर -उपाय
➠ चपल -चंचल
चपला -बिजली
➠ बदन -शरीर
वदन -मुख
➠ प्रधान -मुख्य
प्रदान -देना
➠ खान -मुस्लिम से सम्बंधित
खान -खदान
➠ अंत -समाप्त
अंत्य -आखिरी
➠ बात -वचन
वात -हवा
➠ अभय -निर्भय
उभय -दोनों
➠ अब्ज -कमल
अब्द -वर्ष
➠ अम्बुज -कमल
अम्बुधि -सागर
➠ अँगना -आँगन
अंगना -स्त्री
➠ अवलम्ब -सहारा
अविलम्ब -शीघ्र
➠ अभिराम -सुंदर
अविराम -लगातार
➠ जलद -बादल
जलज -कमल
➠ तरणि -सूर्य
तरणी -छोटी नाव
➠ नियत -निश्चित
नियति -भाग्य
➠ निश्छल -छल रहित
निश्चल -अटल
➠ पुरुष -नर
परुष -कठोर
➠ प्रवाह -बहने की क्रिया
परवाह -चिंता
➠ पर्ण -पत्ता
प्रण -प्रतिज्ञा
➠ दारु -लकड़ी
दारू -शराब
➠ तरी -गीलापन
तरि -नाव
➠ प्रमाण -साक्ष्य
परिमाण -मात्रा
➠ इत्र -सुगंध
इतर -दूसरा
➠ कृति -रचना
कृती -निपुण
➠ कृपाण -कटार
कृपण -कंजूस
➠ कटिबद्ध -तैयार
कटिबन्ध -कमरबंध
➠ चिर -पुराना
चीर -कपडा
➠ डीठ -दृष्टि
ढीठ -निडर
➠ तड़ाक -जल्दी
तड़ाग -तालाब
➠ तक्र -मट्ठा
तर्क -बहस
➠ गदा -एक हथियार
गधा -एक जानवर
➠ गूंधना -सानना
गूंथना -पिरोना
➠ गिरि -पर्वत
गिरी -बीज के अंदर का गूदा
➠ छात्र -विद्यार्थी
क्षात्र -क्षत्रिय
➠ तरणी -नाव
तरुणी -युवती
➠ दूत -सन्देशवाहक
दूयत -जुआ
➠ नारी -स्त्री
नाड़ी -नब्ज
➠ प्रणय -प्रेम
परिणय -विवाह
➠ पथ -रास्ता
पथ्य -रोगी का भोजन
➠ बलि -भेंट
बली -शक्तिशाली
➠ रक्त -खून
रिक्त -खाली
➠ ऋत -सत्य
ऋतु -मौसम
➠ कपिश -मटमैला
कपीश -वानरों का राज
➠ कुच -स्तन
कूच -प्रस्थान
➠ गण -समूह
गण्य -गिनने योग्य
➠ चषक -प्याला
चसक -लत
➠ चक्रवाक -चकवा पक्षी
चक्रवात -तूफान
➠ धन -दौलत
धान -चावल
➠ नत -झुका हुआ
नित -प्रतिदिन
➠ नगर -शहर
नागर -शहरी
➠ निशित -तीक्ष्ण
निशीथ -आधी रात
➠ निशान -झंडा
निशान -चिन्ह
➠ निशाकर -चन्द्रमा
निशाचर -राक्षस
➠ नीरद -बादल
नीरज -कमल
➠ नादान -बेसमझ
निदान -इलाज
➠ निधन -मृत्यु
निर्धन -गरीब
Read More
प्रमुख भारतीय लेखक व उनकी पुस्तकें